बिहार में रिहायशी इलाके में घूमते दिखे तेंदुआ और भालू, वीडियो आया सामने
पश्चिम चंपारण (बिहार) में वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के पास के रिहायशी इलाके में तेंदुआ और भालू घूमते हुए दिखे जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात को रिहायशी इलाके में तेंदुए को घूमते देखा गया था। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से इन जानवरों के दिखने की सूचना तुरंत विभाग को देने को कहा है।
read more at X (formerly Twitter)


