बिहार में रिहायशी इलाके में मिला 12 फीट लंबा व 25 किलो वज़नी अजगर, सामने आया वीडियो
पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार को रिहायशी इलाके में मिले अजगर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया और उसे वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बतखों का शिकार करने के लिए अजगर एक घर में घुस रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजगर की लंबाई 12 फीट व वज़न 25 किलोग्राम था।
read more at हिन्दुस्तान


