बिहार में लगा 'आरजेडी विधायक की जीभ काटने वाले को ₹10 लाख का इनाम मिलेगा' लिखा पोेस्टर
आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के विवादित बयानों के बीच पटना (बिहार) में एमएलए फ्लैट के पास उनकी जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा वाला पोस्टर लगा है। इसमें लिखा है, "फतेह की जीभ काटने वाले को हिंदू शिवभवानी सेना...₹10 लाख देगी।" गौरतलब है, फतेह ने अयोध्या (यूपी) में बन रहे राम मंदिर को अंधविश्वास बताया था।
read more at ABP न्यूज़


