Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के 24% उम्मीदवारों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

short by gunjan goswami / on Wednesday, 17 April, 2024
लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में बिहार की 5 सीटों पर चुनाव होंगे। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 50 में से 12 उम्मीदवारों (24%) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव पर सर्वाधिक 41 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेडीयू के 2 उम्मीदवारों और आरजेडी व कांग्रेस के 1-1 उम्मीदवार पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।