बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच 4 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला
बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, दयानिधान पाण्डेय को लघु जन संसाधन विभाग का सचिव, आशिमा जैन को नगर विकास व आवास विभाग का सचिव, गिरिवर दयाल सिंह को राजस्व पर्षद का सचिव और अनिल कुमार झा को गन्ना उद्योग विभाग का ईखायुक्त बनाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


