बिहार में लोगों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को चप्पल से पीटा, बच्चा चुराने का लगाया आरोप
बेगूसराय (बिहार) में लोगों द्वारा बच्चा चुराने के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला को बालों से खींचकर उसे थप्पड़ मारे व चप्पल से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला चॉकलेट-बिस्किट का लालच देकर 2 बच्चों को साथ ले जा रही थी। महिला को पुलिस ने अल्पावास गृह भेज दिया है।
read more at Public


