Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से हुई 6 लोगों की मौत, ₹4-₹4 लाख मुआवज़ा किया गया घोषित

short by मनीष झा / on Wednesday, 24 May, 2023
बिहार के दरभंगा, बेगूसराय व वैशाली में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से कुल 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजन को ₹4-₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।