बिहार में विकास कार्यों का क्रेडिट लेने को लेकर आरजेडी-जेडीयू में मची होड़, दिए विज्ञापन
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद आरजेडी और जेडीयू के बीच पिछली सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। आरजेडी ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ 'धन्यवाद तेजस्वी, आपने कहा...आपने किया' विज्ञापन दिया। वहीं, जेडीयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ 'मेरा नेता, मेरा अभिमान' विज्ञापन दिया।
read more at हिन्दुस्तान


