बिहार में विपक्षी दलों की बैठक में परोसे गए कई पारंपरिक व्यंजन, राहुल गांधी ने की तारीफ
पटना (बिहार) में शुक्रवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक में नेताओं को लिट्टी-चोखा समेत बिहार के कई पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इन व्यंजनों में बिहार की मशहूर मखाना खीर, सिलाव खाजा, गुलाब-जामुन और मनेर का लड्डू शामिल रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पारंपरिक व्यंजनों की तारीफ कर इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।
read more at हिन्दुस्तान


