बिहार में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने वाले मेहमानों को परोसे जाएंगे कौन-कौनसे व्यंजन?
पटना (बिहार) में शुक्रवार को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने वाले मेहमानों को खाने में लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा व बाढ़ की 'लाई' परोसी जाएगी। वहीं, मेहमानों को छाछ, नारियल पानी समेत विभिन्न पेय पदार्थ भी परोसे जाएंगे। इसके अलावा मेहमानों के लिए स्टार्टर में कुछ साउथ इंडियन और पंजाबी व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


