Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में वीआईपी ने गोपालगंज लोकसभा सीट से प्रेमनाथ चंचल को बनाया प्रत्याशी

short by खुशी / on Wednesday, 17 April, 2024
बिहार में महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने गोपालगंज लोकसभा सीट से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को अपना प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है, महागठबंधन के तहत आरजेडी ने वीआईपी को अपने कोटे से 3 सीटें दी हैं। इससे पहले वीआईपी ने झंझारपुर से सुमन कुमार को अपना उम्मीदवार बनाने का एलान किया था।