बिहार में शख्स ने दुकानदार से इंस्टाग्राम पर मांगे ₹5 लाख, कहा- तेरे भाई को गोली मार दूंगा
भोजपुर (बिहार) में फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के संचालक को इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने धमकी भरा मेसेज भेजा है। मेसेज में लिखा है, "12 घंटे के अंदर ₹5 लाख की रंगदारी पहुंचा दो...दुकान खुली तो तेरे भाई को गोली मार दूंगा।" संचालक ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उसका किसी से विवाद नहीं है।
read more at Public


