बिहार में शराब से लदा पिकअप वाहन पलटा, शराब लूटते ग्रामीणों का वीडियो आया सामने
पश्चिम चंपारण (बिहार) में शराब से लदा एक पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद ग्रामीण शराब लूटने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और बची हुई शराब ज़ब्त कर ली है।
read more at X (formerly Twitter)


