Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शव को नहर में फेंकते पुलिसवालों का वीडियो वायरल होने के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

short by अनिल कुमार / on Sunday, 8 October, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सड़क हादसे में मृत एक शख्स के शव को पुलिसकर्मियों द्वारा नहर में फेंकने का वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों में एक चालक व दो होमगार्ड के जवान हैं। वीडियो में तीनों पुलिसकर्मी शव को सड़क से घसीटकर पुल से नहर में फेंकते दिखे थे।