बिहार में शादी समारोह में पिस्टल लहरा रहे थे युवक, वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी से की मारपीट
बिहार के समस्तीपुर में शनिवार रात एक शादी समारोह में युवकों द्वारा पिस्टल लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हो गया। इस दौरान युवकों ने उनका वीडियो बना रहे चौकीदार सुनील पासवान के साथ मारपीट की और उन्हें पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है।
read more at Public


