Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के दौरान मची भगदड़, कई अभ्यर्थी हुए बेहोश

short by शिव / on Sunday, 22 October, 2023
बेगूसराय (बिहार) में ज़िला पंजीकरण और परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में कराई जा रही बीपीएससी पास शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के दौरान रविवार को भगदड़ मच गई। साथ ही, अफरा-तफरी में महिलाओं समेत कई शिक्षक अभ्यर्थी बेहोश भी हो गए। इसके अलावा, मुज़फ्फरपुर के डीआरसीसी में भी काउंसलिंग के दौरान धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के चलते कई अभ्यर्थी बेहोश हो गए।
read more at Public