बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर सभी कॉलेजों में 24-27 अगस्त तक परीक्षाओं व क्लासेस पर रोक
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए निर्धारित तारीख 24-27 अगस्त तक किसी प्रकार की क्लासेस या परीक्षाएं आयोजित नहीं करने को कहा गया है। राज्य सरकार ने हाल ही में 1.70 लाख शिक्षकों की बहाली की घोषणा की थी।
read more at हिन्दुस्तान


