बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते पकड़े गए 4 लोग
बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में अलग-अलग सेंटर्स से अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने वाले चार लोगों को पकड़ा गया है। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने 'X' पर लिखा, "औरंगाबाद व सहरसा से 1-1 और दरभंगा से 2 लोग पकड़े गए हैं।" पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
read more at ABP न्यूज़


