Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शिक्षक संगठनों के अल्टीमेटम के 48 घंटे के भीतर स्थगित हुई शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग

short by शिव / on Tuesday, 17 October, 2023
बिहार के शिक्षा विभाग ने 16 अक्टूबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023 तक चलने वाला शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया। गौरतलब है कि शिक्षक संगठनों ने नवरात्रि में कराए जा रहे इस प्रशिक्षण के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए सरकार से 48 घंटे में (मंगलवार तक) प्रशिक्षण रद्द करने की मांग की थी।