बिहार में संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पत्थरों से किया हमला, घेरकर पीटा
सहरसा (बिहार) में शनिवार को रेड करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और घेरकर पीट दिया जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के मुताबिक, पीछा करते हुए पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध अपराधियों को पकड़ लिया था इसी दौरान उनपर हमला हुआ। पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं व दोनों संदिग्ध भाग गए।
read more at X


