बिहार में समय से पहले स्कूल बंद करने को लेकर हेडमास्टर व शिक्षकों को भेजा गया नोटिस: रिपोर्ट
'न्यूज़ 18' के मुताबिक, दरभंगा (बिहार) के सज्जनपुरा में समय से पहले स्कूल बंद करने को लेकर हेडमास्टर व शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजकर एक दिन का वेतन रोका गया है। विद्यालय के निरीक्षण के लिए टीम शनिवार शाम 4:40 बजे स्कूल पहुंची लेकिन स्कूल बंद मिला। गौरतलब है, बिहार में शिक्षकों की छुट्टी शाम 5 बजे होती है।
read more at X (formerly Twitter)


