Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में सरकारी अस्पताल से 2 दिन का नवजात हुआ चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 16 January, 2024
बेतिया (बिहार) के सरकारी अस्पताल से 2 दिन के नवजात के चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद का सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रही चोर को पुलिस तलाश कर रही है। नवजात के एक परिजन ने कहा कि वह आरोपी महिला को नहीं पहचानते थे लेकिन अस्पताल में वह उनके साथ ज़्यादा समय रहती थी।