Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में सरकारी नौकरी में 75% आरक्षण वाला कानून हुआ लागू, जारी हुआ नोटिफिकेशन

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 22 November, 2023
बिहार सरकार ने प्रदेश के सरकारी विभागों में आरक्षण (संशोधन) अधिनियम-2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों से अधिनियम के प्रावधानों को पूरी तरह लागू करने को कहा ताकि लोगों को लाभ मिले। इस कानून के तहत राज्य में सरकारी नौकरियों में कुल 75% (जातिगत 65% व ईडब्ल्यूएस 10%) आरक्षण हो गया है।