बिहार में सरकारी स्कूलों की सितंबर से दिसंबर तक की कौन-कौनसी छुट्टियां की गई हैं खत्म?
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में इस साल सितंबर से दिसंबर तक की विभिन्न पर्व-त्योहारों की छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 दिन कर दी है। इसके तहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, जितिया व्रत, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टियां खत्म कर दी गई। इसके अलावा अब दिवाली से छठ के बीच 9 की जगह 4 छुट्टियां मिलेंगी।
read more at TimesNow नवभारत


