बिहार में सुबह-सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, 1 महिला समेत 3 की मौके पर हुई मौत
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में मंगलवार को सुबह-सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे ऑटो सवार 1 महिला समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑटो सवार लोग गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
read more at ABP न्यूज़


