बिहार में स्कूल खुलवाने गए बीईओ को महिला ने जड़ा थप्पड़ और लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
जमुई (बिहार) में ग्रामीणों द्वारा बंद करवाए गए एक स्कूल को खुलवाने गए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को लोगों द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला बीईओ को थप्पड़ जड़ती दिखी जिसके बाद बीईओ ने भी महिला को थप्पड़ जड़ दिया। मामले में बीईओ ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।
read more at News18 हिंदी


