Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 लोगों की हुई मौत

short by खुशी / on Friday, 19 April, 2024
आरा (बिहार) में गुरुवार देर रात सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलट गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई व 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।