बिहार में सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में लगाई आग
बिहार के नालंदा में शनिवार सुबह बस की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की पिटाई करते हुए बस में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत किया।
read more at हिन्दुस्तान


