बिहार में हीटवेव से 24 घंटे में 8 लोगों की हुई मौत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी व हीटवेव के चलते बीते 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, हीटवेव के चलते रोहतास में एक दारोगा व एक बुज़ुर्ग महिला, अरवल में एक हेड कॉन्स्टेबल, गोपालगंज में एक पर्यटक, औरंगाबाद में एक शख्स और भोजपुर में 3 लोगों की मौत हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


