बिहार में होगी जातीय जनगणना, सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एलान किया कि राज्य में जातीय जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि पटना में हुई सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार में जातीय जनगणना को तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


