बिहार में ₹300 का पेट्रोल भरवाने के बाद बदमाशों ने गन पॉइंट पर पंप से लूटे ₹50,000
मोतिहारी (बिहार) में मंगलवार रात को एक पेट्रोल पंप से ₹300 का पेट्रोल भरवाने के बाद 3 बदमाशों ने पंप के कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर ₹50,000 लूट लिए और फरार हो गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक कर्मचारी के मुताबिक, एक बदमाश ने कहा कि बहुत पेट्रोल बेच लिया और फिर पैसे छीन लिए।
read more at X (formerly Twitter)


