Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ₹55 करोड़ के सोने की लूट की घटना में शामिल शख्स की गोली मारकर की गई हत्या

short by अनिल कुमार / on Monday, 11 September, 2023
वैशाली (बिहार) में फाइनेंस कंपनी से ₹55 करोड़ के सोने की लूट की घटना में शामिल राज हनी नामक शख्स की रविवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हनी 4-5 महीने पहले जेल से बाहर आया था और दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की जिससे उसकी मौत हो गई।