Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार विधानमंडल में 9 नवंबर को पारित कराया जाएगा जातिगत आरक्षण बढ़ाने संबंधी विधेयक: तेजस्वी

short by अपर्णा कुमारी / on Wednesday, 8 November, 2023
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि जातिगत आरक्षण बढ़ाने संबंधी विधेयक को 9 नवंबर को विधानमंडल में पारित कराया जाएगा। 7 नवंबर को बिहार कैबिनेट में जातिगत आरक्षण की सीमा 50% से बढ़ाकर 65% करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई थी। बकौल तेजस्वी, बिहार में आरक्षण का कुल दायरा अब 75% (ईडब्ल्यूएस के 10% समेत) होगा।
read more at X