Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के तहत अभ्यर्थी बिना लेट फीस 17 नवंबर तक करवा सकेंगे पंजीकरण

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 15 November, 2023
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के तहत बिना लेट फीस के पंजीकरण करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी जबकि लेट फीस के साथ 17 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते थे। वहीं, आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर ही है।