Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार संग्रहालय को पटना संग्रहालय से जोड़ने के लिए बनेगी हेरिटेज टनल, ₹542 करोड़ हुए मंज़ूर

short by शिव / on Tuesday, 8 August, 2023
बिहार संग्रहालय को पटना संग्रहालय से जोड़ने के लिए बनने वाली 'विश्वस्तरीय हेरिटेज टनल' के लिए राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को ₹542 करोड़ की मंज़ूरी दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि 1.5 किलोमीटर लंबी इस अंडर ग्राउंड टनल को बनाने की परियोजना दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को सौंपी गई है जो 2026 तक पूरी हो जाएगी।