Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार सरकार के खिलाफ मार्च को लेकर 63 बीजेपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 15 July, 2023
पटना (बिहार) में शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च करने वाले 63 बीजेपी नेताओं व 7,000-8,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का नाम नहीं है। बकौल शिकायतकर्ता, बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर मिर्च पाउडर फेंका।