Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, सूची आई सामने

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 3 February, 2024
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन व गृह समेत उन विभागों को अपने पास रखा है जिनका बंटवारा नहीं हुआ है। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त समेत 9 विभाग और उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भी 9 विभाग मिले हैं। इनके अलावा 6 मंत्रियों को भी विभाग बांटे गए हैं।