Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार सरकार को जातिगत गणना से संबंधित याचिकाओं को लेकर एससी ने जारी किया नोटिस

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 6 October, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार में जातिगत गणना से संबंधित याचिकाओं को लेकर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने बिहार सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है और मामले पर अगली सुनवाई जनवरी 2024 में होगी। वहीं, कोर्ट ने कहा कि वह राज्य सरकार को जातिगत गणना का ब्योरा प्रकाशित करने से नहीं रोक सकती।