बिहार सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का किया एलान
बिहार सरकार ने गुरुवार को बताया कि उसने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 4% बढ़ाकर 38% कर दिया है। बकौल राज्य सरकार, यह फैसला 1 जुलाई 2022 से प्रभावी होगा। बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में इसकी मंज़ूरी दी गई और इस बैठक में कुल 21 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।
read more at हिन्दुस्तान


