Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार सरकार ने मणिपुर में फंसे छात्रों को विशेष विमान से पटना वापस लाने के दिए निर्देश

short by आशीष रंजन / on Monday, 8 May 2023
बिहार सरकार ने मणिपुर में फंसे राज्य के सभी छात्रों को विशेष विमान से पटना वापस लाने के आदेश दिए हैं। बकौल मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली में बिहार के आवास आयुक्त मणिपुर में रह रहे राज्य के छात्रों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि अबतक महाराष्ट्र, यूपी व राजस्थान सरकार ने भी छात्रों को वापस लाने के निर्देश दिए हैं।