बिहार सीएम की फिसली ज़ुबान, कहा- 'हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी जी फिर देश के मुख्यमंत्री बनें'
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र (बिहार) में रविवार को चुनाव-प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ज़ुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें। देश का विकास हो, बिहार का विकास हो।" वहीं, सामने आए एक वीडियो में मुख्यमंत्री के गलत बोलने पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद उन्हें टोकते नज़र आ रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


