Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार से आने-जाने वाली 16 ट्रेनें 20-25 फरवरी तक की गईं रद्द

short by अनिल कुमार / on Sunday, 18 February, 2024
मुज़फ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड के नरकटियागंज-चमुआ और महवल-मोतीपुर-पिपरा के बीच डबल लाइन का काम शुरू होने के चलते बिहार से आने-जाने वाली 16 ट्रेनें 20-25 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के अनुसार, दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (15557/15558) 22 व 23 फरवरी को, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211/15212) 20-24 फरवरी तक और मुज़फ्फरपुर-नरकटियागंज इंटरसिटी (15215/5216) 21-25 फरवरी तक रद्द रहेगी।