बीएमडब्ल्यू कार से टकराने के बाद दिल्ली में एक शख्स की मौत व एक अन्य घायल, केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कल्याणपुरी इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल पुलिस, मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
read more at LatestLY


