बीएसईबी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की समयसीमा 10 नवंबर तक बढ़ाई
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 2024 में होने वाले 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की समयसीमा 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। बीएसईबी ने 'X' पर बताया है कि बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम विलम्ब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। इससे पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 5 नवंबर थी।
read more at Times Now नवभारत


