Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीएसईबी इंटरव्यू के आधार पर करेगा स्पोकन इंग्लिश के शिक्षक की भर्ती, जारी हुआ विज्ञापन

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 17 August, 2023
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के मेधावी छात्रों की स्पोकन इंग्लिश की कक्षा के लिए शिक्षक की नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया है। बकौल विज्ञापन, शिक्षक का चयन वॉक-इन इंटरव्यू से होगा और 21 अगस्त सुबह 11:30 बजे से बीएसईबी कार्यालय में इंटरव्यू होगा। बोर्ड इन छात्रों को जेईई/एनईईटी की निशुल्क तैयारी करवाता है।