बीएसएनएल की 4जी सेवाओं के लिए तेज़ी से काम जारी है: केंद्रीय संचार राज्यमंत्री
केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की 4जी सेवाओं की शुरुआत के लिए तेज़ी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल देश में स्वदेशी 4जी प्रौद्योगिकी लेकर आ रही है और सरकार ग्राहकों के लिए जल्द-से-जल्द सेवाएं शुरू करने को लेकर गंभीर है।
read more at भाषा


