बीएसएफ के कर्मचारी ने 'हनी ट्रैप' में फंसकर पाक की महिला एजेंट को दी संवेदनशील जानकारियां
गुजरात में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक संविदा कर्मचारी को पाकिस्तान की एक खुफिया महिला एजेंट को संवेदनशील जानकारियां देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नीलेश बालिया ने महिला को बीएसएफ भवनों में हुए विद्युतीकरण कार्य से संबंधित कई संवेदनशील दस्तावेज़ भेजे थे। अधिकारियों ने बताया कि बालिया उस महिला से 'प्यार' करता था।
read more at दिप्रिंट


