बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से बरामद किया असलहा
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से गुरुवार को बीएसएफ ने एक एके-47 राइफल, उसकी 20 गोलियां व 2 मैगज़ीन और 2 विदेशी पिस्तौल, उनकी 40 गोलियां व 4 मैगज़ीन बरामद कीं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि पाकिस्तान स्थित ऐरोनॉटिकल ऐंड नैविगेश्नल इलेक्ट्रॉनिक्स (एएनई) भारतीय क्षेत्र में हथियार पहुंचाने की फिराक में है।
read more at ANI


