बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से आए चाइनीज़ ड्रोन को पंजाब में भारत-पाक सीमा पर मार गिराया
बीएसएफ ने शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर (पंजाब) ज़िले में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने ड्रोन की तस्वीर शेयर कर बताया, "जवानों ने भारतीय क्षेत्र में एक चाइनीज़ ड्रोन को घुसते देखा, जिसके बाद उन्होंने ड्रोन पर गोलीबारी की।" इससे पहले अमृतसर सेक्टर में पिछले 2-महीनों में बीएसएफ ने ऐसे 3 ड्रोन मार गिराए हैं।
read more at News18 हिंदी


