बीएसएफ ने भारतीय सीमा में अनजाने में घुसे 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पाक रेंजर्स को सौंपा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरन तारन में सोमवार को भारतीय सीमा में अनजाने में घुसे 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पाक रेंजर्स को सौंप दिया। बीएसएफ के मुताबिक, दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के पास से निजी सामान व 1000 पाकिस्तानी रुपयों के अलावा कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। मामले में बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के सामने विरोध जताया है।
read more at भाषा


